News Anchor Salma Sultana: न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना खान की हत्या कर मुख्य मार्ग पर दफना देने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को घंटों खुदाई के बाद नरकंकाल बरामद कर लिया। इस दौरान जिला प्रशासन मौजूद रहा। नरकंकाल को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। इसके लिए पुलिस की टीम ने 42 करोड़ से बनाई गई कोरबा दर्री फोरलेन सड़क की खुदाई कराई। जेसीबी ने खुदाई कर नरकंकाल को बाहर निकाला।
DNA जांच के लिए भेजा गया नरकंकाल
जानकारी के अनुसार, खुदाई में चादर में लिपटा हुआ नरकंकाल, चप्पल, कुछ बाल के अवशेष और पोटली बाहर निकले। इसके बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने नरकंकाल को DNA जांच के लिए भेज दिया। इससे पहले फोरलेन की खुदाई के लिए पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया था, जिसे वहां से अनुमति मिल गई थी।
पांच साल पहले हुई थीं लापता
बता दें कि कुसमुंडा निवासी एंकर सलमा 5 साल पहले 2018 में लापता हुई थीं। वह कोरबा में निजी न्यूज चैनल में काम करती थीं। उनके परिजनों ने अगले साल कुसमुंडा पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सलमा खान की हत्या कर उसके बॉयफ्रेंड और जिम ट्रेनर मधुर साहू ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि मधुर का एक बार तलाक हो चुका था और दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। सलमा का मर्डर 21 अक्टूबर 2018 को किया गया। इसके बाद उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया गया।
इस मामले में पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए मधुर साहू और उसके सहयोगियों ने इसी जगह पर सलमा का शव दफनाए जाने की बात कही थी। बताया जाता है कि सलमा सामान्य परिवार से थी और महज 18 साल की उम्र में ही एंकरिंग शुरू कर दी थी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
20 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines