हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा बांगो थाना क्षेत्र के कोसगाई में हुआ। जानें, आकाशीय बिजली से बचने के उपाय।

विज्ञापन

मनोज यादव/ कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश के दौरान हुई, जब बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

यह घटना कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसगाई क्षेत्र में हुई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक और 35 वर्षीय नंद लाल यादव की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।

इलाके में हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा गांव से पूरा परिवार एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली गिर गई।

‘बकरा भात’ कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरा परिवार ‘बकरा भात’ कार्यक्रम में शामिल होने गया था। तभी मौसम खराब हुआ और बिजली चमकने लगी। सभी लोग शरण लेने के लिए पेड़ के नीचे जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान बिजली गिर गई और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

आकाशीय बिजली से कैसे बचें?

  • बिजली चमकते समय सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • पेड़ों, खंभों और पानी से दूर रहें।
  • धातु के सामान और बिजली के उपकरणों से संपर्क न करें।
  • खुले मैदान या ऊँचे स्थान पर खड़े न हों।
  • खुले छत वाले वाहनों की सवारी न करें।

सावधानी बरतकर आकाशीय बिजली से होने वाले हादसों से बचा जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें