कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का आतंक जारी है। जिले में आए दिन हाथियों के हमले की घटनाएं हो रही हैं। कोरबा के कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में हाथियों द्वारा एक वृद्ध महिला को कुचलकर मारने का मामला सामने आया है। महिला अपने घर में सो रही थी, तभी हाथियों के झुंड ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।
सूचना के मुताबिक, पसान रेंज के पंगावा ग्राम में सोन कुंवर (84) नाम की बुजुर्ग महिला घर में सो रही थी तभी हाथियों ने कुचलकर उसे मार डाला। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर DFO कुमार निशांत मौके पर पहुंचे। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। दरअसल, 42 हाथियों का झुंड मंगलवार को पहाड़ी पर बसी बस्ती बैगापारा में भटक गया था।
एक परिवार की 2 महिलाओं की ली जान
वहीं, रविवार को भी कटघोरा वनमंडल के ही चोटिया कोयला खदान के डंपिंग इलाके में हाथियों के हमले में 2 महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। वे कटघोरा जंगल के चोटिया कोयला खदान के पास बांस काटने गए थे। इसी दौरान एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया था।
यह भी पढ़ें-बिलासपुर में मालगाड़ियां रोक कांग्रेस ने शुरू किया रेल रोको आंदोलन, रेल प्रशासन ने दी चेतावनी
मृतक के परिजनों को दिया जा रहा मुआवजा
कटघोरा वनमंडल के डीएफओ कुमार निशांत ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। बाकी के 5 लाख 75 हजार रुपए का मुआवजा बाद में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाथी के हमले में घायल व्यक्ति के इलाज का खर्च वन विभाग दे रहा है। वहीं हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वनकर्मियों को तैनात किया गया है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
5 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
8 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
12 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
12 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
15 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
16 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
16 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines