Chhattisgarh Labor Minister Lakhan Lal Devangan: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार का नए-नए तलाश रही है। इसी के तहत सीएम विष्णुदेव साय बीते दिन नई दिल्ली के दौरे पर निकले हैं। इसी बीच राज्य के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा शहर पहुंचे। यहां उन्होंने शहर में बेसिक फैसिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को प्राथमिकता देते हुए 67 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। श्रम मंत्री ने इस विकास कार्यों का भूमि पूजन कोरबा जोन के सीतामणी में 3 वार्डों में किया है।
300 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
इस मौके पर मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा शहर के सभी वार्ड में पिछले कुछ सालों में विकास कार्य रोका हुआ था। क्योंकि इन वार्डों के विकास के लिए फंड नहीं मिल रहे थे। आज राज्य में विष्णुदेव की सरकार है, सिर्फ एक ही साल में कोरबा के अलग-अलग मद से 300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इसमें से कई काम तो शुरू भी हो चुके हैं, वहीं कुछ निविदा की प्रोसेस में है। उन्होंने वार्ड के लोगों से कहा कि अब उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आपके शहर में हर एक सड़क और नाली बनेगी।
अधिकारियों को मंत्री का निर्देश
उन्होंने आगे कहा कि कोरबा शहर विकास का नया अध्याय लिख रहा है। यहां लोगों की मूलभूत सुविधाओं के साथ बिल्कुल समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री देवांगन ने निगम के अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में पूरी गुणवत्ता के साथ सभी विकास कार्य को जल्द पूरा करवाने का निर्देश दिया है। इन कार्यों का उद्देश्य न केवल जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों और नालियों को बेहतर बनाना है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना भी है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines