Korba bike fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा में उस समय थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां घर के नीचे खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक के फ्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ था, जिसके बाद आग ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
खड़ी बाइक से अचानक उठने लगी आग की लपटें
जानकारी के अनुसार ये मामला SECL गेवरा कॉलोनी का है। यहां SECL कर्मी फोरमैन अंजनी गोपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी HONDA SHINE बाइक नंबर CG 12 AZ 2388) अपने घर के नीचे सीढ़ियों के पास खड़ी की थी। शनिवार देर रात उसमें अचानक आग लग गई।
घटनास्थल के 500 मीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार आग लगने से पहले घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी थी। जिससे अनुमान है कि पहले बाइक के फ्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के 500 मीटर के दायरे में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
आग लगने के कारण तलाश रहे फायरकर्मी
अभी तक की जांच में पीड़ित ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस के अनुसार आग लगने के स्पष्ट कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है। जब तक पुलिस पहुंची आग बुझा ली गई थी। बाइक में आग लगने के कारणों के बारे में पता करने के लिए दमकल विभाग की मदद ली जा रही है।
बैटरी में शॉर्ट-सर्किट होने पर लग सकती है आग
पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कर सभी एंगलों से जांच की जा ही है। बाइक एक्स्पर्ट का कहना है कि बैटरी में शॉर्ट-सर्किट होने के बाद आग लग सकती है, लेकिन इस केस में बाइक बंद खड़ी थी तो इसके चांस कम हैं। उधर, पुलिस को इस आगजनी के पीछे इलाके के आवारागर्दों का हाथ लगता है। पुलिस पीड़ित के बयान लेकर ये जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसकी किसी से रंजिश तो नहीं है या हाल फिलहाल में उसका किसी से झगड़ा हुआ हो, जिसके चलते किसी ने बदला लेने की नीयत से उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया हो।
ये भी पढ़ें: बीजापुर एनकाउंटर में 7 नक्सली ढेर, माओवादी विरोधी दस्ते के साथ मुलुग में भीषण मुठभेड़
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines