KV Admission 2024 in MP and Chhattisgarh: केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से साल 2024 के लिए कक्षा 1 से लेकर 12 तक के लिए एडमिशन का प्रोसेस 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। इसके साथ ही संगठन ने केन्द्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट: kvsagathan.nic.in पर अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी क्लास 2 से लेकर 12वीं तक के लिए ऑफलाइन एडमिशन फॉर्म मिलना शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 37 केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन हो रहा है।
ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, आज देश के सभी राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। KV एडमिशन 2024 की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगी। इसमें पहली कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं कक्षा 2 से लेकर 12वीं तक एडमिशन के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसकी पहली एडमिशन सूची 19 अप्रैल को जारी होगी। छत्तीसगढ़ में कुल 37 केंद्रीय विद्यालय और मध्य प्रदेश में कुल 95 केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन हो रहा है।
यह भी पढ़ें: नकुलनाथ के ‘गद्दार’ वाले बयान पर भड़के MP मुख्यमंत्री मोहन यादव, बोले- उनका ऐसा बोलना ठीक नहीं
किस राज्य में है सबसे ज्यादा केंद्रीय विद्यालय
सरकारी आंकड़ों के मुताबित देश में इस समय कुल 1,245 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। देश में सबसे ज्यादा केंद्रीय विद्यालय उत्तर प्रदेश में है, जिसकी संख्या 104 है। वहीं दूसरे नंबर मध्य प्रदेश का आता है, जहां कुल 95 केंद्रीय विद्यालय हैं। इतना ही केंद्रीय विद्यालय की 3 ब्रांच तो विदेशों में भी है। विदेश में स्थित यह ब्रांच भारतीयों के बच्चों के लिए है। साल 2022 के सामने आए आंकड़ों के अनुसार, देश में स्थित इन केंद्रीय विद्यालयों में कुल 14 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
17 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
20 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
24 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
26 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
27 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
27 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines