हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रेमी पर चढ़ा प्यार का परवान, नाबालिग प्रेमिका को पाने के लिए काटी हाथों की नस

विज्ञापन

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एकतरफा प्यार में युवक ने दोनों हाथों की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह जिला अस्पताल मे भर्ती है।

दरअसल, पूरा मामला कवर्धा जिले के बजार चारभाटा चौकी अंतर्गत गोछिया गांव का है, जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक रुपेश कौशिक उम्र 24 साल ने प्रेमिका को पाने के खातिर अपने दोनों हाथों की नस काट ली जिसके चलते युवक का अधिक खून बह गया और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गया।

युवक की हालत नाजुक

परिजनों ने डॉयल 112 की पुलिस टीम को मामले की सूचना दी। इसके बाद घायल युवक को पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

नाबालिग से था युवक को एकतरफा प्यार

बताया जा रहा है, घायल युवक एक नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था। कई बार गांव व परिजनों ने युवक को डांटा और समझाया था और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की लिखित में माफीनामा भी दिया था। लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और सोमवार को उसने दोनों हाथों की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल, घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola