कवर्धा: सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के तीन जानवरों के सैम्पल में संक्रामक रोग लम्पी वायरस की रिपोर्ट पाजेटिव आई है। जबकि 14 जानवरों के सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आई है। वर्तमान में सहपुर लोहारा सहित सभी विकासखण्डों में स्थिति नियंत्रण में है। कलेक्टर ने निर्देश पर पशुधन विकास विभाग द्वारा मवेशियां में होने वाली संक्रामक बीमारियों के रोकथाम और नियंत्रण के लिए मिशन मोड पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज समय सीमा की बैठक में लम्पी वायरस सहित समसमायिक खेती-किसानी की तैयारी, खाद-बीज का भण्डारण, वितरण, किसान ऋण, पौधा रोपण एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
तीन जानवरों के सैम्पल रिपोर्ट में लम्पी वारयस की पुष्टी
बैठक में उपसंचालक पशुधन विकास डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि जिले के सहसपुर लोहारा के तीन जानवरों के सैम्पल रिपोर्ट में लम्पी वारयस की रिपार्ट पाजेटिव आई है। विभाग द्वारा भारत कृषि अनुसंधान परिषद भोपाल में कुल 17 जानवरों के सेम्पल लम्पी वायरस की जांच के लिए भेजा गया था। 14 सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले एक माह से जिले में मवेशियों में फैल रही संक्रामक बीमारियों के रोकथाम के लिए मिशन मोड पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था,इसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। कलेक्टर श्री महोबे ने बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि जिन गांवों की रिपोर्ट पाजेटिव आई है, खासकर उनगांवों के सभी जानवरों को स्वास्थ्य परीक्षण और शतप्रतिशत जानवरों का टीकारण करने के निर्देश दिए है। बैठक में बताया गया है कि अब तक 1 लाख 67 हजार 863 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण का काम चल रहा है।
कलेक्टर ने लम्पी वायरस के प्रभावी रोकथाम के लिए जिले के सभी प्रवेश मुख्यमार्गों में सतत जाचं करने के निर्देश दिए है। बैठक में पशुधन विकास उपसंचालक ने वन विभाग से समन्वय की बात कही है, इससे रोकथाम करने में आसानी होगी। कलेक्टर ने वनविभाग को पशुधन विकास विभाग का सहयोग करने के निर्देश दिए है।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
1 day agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
3 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
9 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
22 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
25 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
29 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
29 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
31 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines