कवर्धा: कवर्धा जिले के शिक्षित बेरोजगार, नवयुवकों, पात्र अपात्र नवयुवकों को सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। जिला पुलिस प्रशासन एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड के द्वारा विशेष भर्ती रैली क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र आरा जशपुर द्वारा कवर्धा जिले के सभी थाना क्षेत्रों के माध्यम से सुरक्षा जवानों व अधिकारी सेवा के लिए भर्ती ली जा रही है। भाग लेने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता मिनिमम दसवीं पास या स्नातक है। उम्र 21 से 35 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन मिनिमम 55 किलोग्राम है। इसके अलावा अभ्यर्थी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। सभी मापदंडों को पूर्ण कर लेने के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र जसपुर को एक माह प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण के पश्चात सभी को भारतीय पुरातात्विक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य के लिए नियुक्तियां प्रदान की जाएगी।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों के माध्यम से सुरक्षा जवानों व अधिकारी सेवा के लिए भर्ती ली जा रही है। 19 जून को थाना पंडरिया परिसर, 20 जून को थाना कुडा परिसर, 21 जून को थाना पिपरिया परिसर, 22 जून को थाना सहसपुर लोहारा परिसर और 23 जून को कवर्धा पुलिस लाइन परिसर अंतिम दिवस की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व 14 जून को रेंगाखार थाना परिसर और 15 जून को चिल्फी थाना परिसर,16 जून को थाना कुकदूर परिसर, 17 जून को थाना तरेगांव परिसर,18 जून को थाना बोड़ला परिसर में भर्ती रैली आयोजित की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की छाया प्रति 2 पासपोर्ट साइज फोटो चयनित अभ्यर्थियों को फार्म पंजीयन शुल्क के साथ अपने नजदीकी थाना क्षेत्रों में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक एवं विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी या वेबसाइट से विजिट कर सकते है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines