---विज्ञापन---

कवर्धा: राइस मिल में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक राइस मिल में भीषण आग लग गई। आग लगने से अंदर रखा करोड़ों की धान जलकर राख हो गई। कवर्धा में पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। घटना पंडरिया थाना क्षेत्र की है। रमतला गांव में सिद्धार्थ राइस […]

---विज्ञापन---

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक राइस मिल में भीषण आग लग गई। आग लगने से अंदर रखा करोड़ों की धान जलकर राख हो गई। कवर्धा में पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। घटना पंडरिया थाना क्षेत्र की है। रमतला गांव में सिद्धार्थ राइस मिल के नाम से इस राइस मिल का संचालन हो रहा था। रोज की तरह कर्मचारी रविवार रात को काम करके लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ है।

खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां भी मौके पर पहुंची थी। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है अंदर रखी करीब डेढ़ करोड़ रुपए की धान जलकर राख गई। पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी अभी यह बताना संभव नहीं है। लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: May 08, 2023 02:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola