कवर्धा: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर को उनके राजधानी स्थित शासकीय निवास कार्यालय में श्रीमद् भगवद-गीता भेंट की गई। अत्याधुनिक टेक्नोलाजी वाली यह भगवद गीता सेंसर के जरिए बोलती है। कैबिनेट मंत्री इस अनोखी भगवद गीता को देखकर प्रभावित हुए तथा इसकी प्रशंसा की। कवर्धा नगर पालिका के पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने यह भगवद गीता अवलोकन के लिए प्रस्तुत की। उनके साथ मनीष पाटले भी उपस्थित थे।
इस श्रीमद् भगवद गीता को सेंसर लगे उपकरण के जरिए सुना जा सकता है। लगभग 08 इंच साईज के सेंसर को जैसे ही भगवद गीता के किसी भी श्लोक के सामने ले जाया जाए संेसर में लगे स्पीकर से श्लोक सुनना प्रारंभ हो जाता है। इतना ही नहीं भगवद गीता को 14 अलग-अलग भाषाओं में सुना जा सकता है। जिस भाषा में सुनना है, एक छोटी साईज के कार्ड में अंकित भाषा के विकल्प के सामने सेंसर को ले जाना पड़ता है। इसके पश्चात सेंसर को श्रीमद् भगवद-गीता में किसी भी श्लोक के सामने ले जाने पर उसी भाषा में सुनना प्रारंभ हो जाता है, जिस भाषा का चयन प्रारंभ में किया गया है। इसके अलावा एक बड़ी सुविधा यह है कि पूरी भगवद गीता को एक कार्ड में समाहित कर दिया गया है।
सेंसर को पहले भाषा चयन वाले कार्ड के सामने ले जाकर जिस भाषा में भगवद गीता को सुनना है उसे टच किया जाता है, इसके पश्चात सेंसर को एक कार्ड जिसमें 18 अलग-अलग अध्याय खण्ड बना है जैसे ही उसमें टच किया जाता है स्पीकर भगवद गीता सुनाना प्रारंभ कर देता है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines