कवर्धा: कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने गुरुवार को 10 लाख की लागत से निर्मित नाथ जोगी समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कवर्धा शहर के समाज प्रमुखों के मांगो को दृष्टिगत रखते हुए कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर ने नाथ योगी समाज के अलावा, निषाद समाज, पाली समाज, मलहा समाज, कुंभकार समाज, सेन समाज, नामदेव समाज, कडरा समाज सहित अन्य सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया गया है।
सभी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10-10 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान किया गया, जिसमें से कई सामाजिक सामुदायिक भवन पूर्ण हो गये है तथा कैबिनेट मंत्री मो.अकबर द्वारा लोकार्पण भी किया जा रहा है। आज कैबिनेट मंत्री मो.अकबर जी द्वारा कवर्धा प्रवास के दौरान नाथ योगी समाज सामुदायिक भवन लोकार्पण कर समाज के प्रमुखों को नये भवन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
उन्होनें बताया कि समाज प्रमुखों द्वारा सामाजिक भवन हेतु लगातार मंत्री जी से सामुदायिक भवन निर्माण किये जाने की मांग की जा रही है कैबिनेट मंत्री ने मांगो को गंभीरता से लेते हुए शहर के विभिन्न समाज को 10-10 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसका कार्य अब मूर्त रूप लेने लगा है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मो.अकबर भाई द्वारा शहर के सभी मांगो को पूरा किया जा रहा है कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन में कवर्धा शहर में भी अभूतपूर्व विकास कार्य किया जा रहा है कवर्धा शहर के समाज की मांगो को विशेष रूप से ध्यान देकर उनके मांग अनुरूप राशि की घोषणा भी कर रहे है।
नाथ जोगी समाज के लोकार्पण अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, मोहित माहेश्वरी, संतोष यादव, संजय लांझी, अशोक सिंह, कलीम खान, राजेश माखीजानी, छत्तीसगढ नाथ योगी समाज के अध्यक्ष हजारी नाथ योगी, छ.ग. योग आयोग के सदस्य गणेश नाथ योगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं महिला अध्यक्ष योगी समाज गंगोत्री योगी सहित अधिक संख्या में समाजिक बंधुगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
4 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
9 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
26 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
29 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
29 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
32 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines