कवर्धा: कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने वनांचल क्षेत्र बोड़ला विकासखंड को तीन प्राथमिक शाला का सौगात दिया।मोहम्मद अकबर ने ग्राम पंचायतों में 34 लाख 44 हजार रूपए की लागत से बनने वाली 3 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। मंत्री अकबर ने 11.48-11.48 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत ग्राम खिलाही, झलमला और खरहट्टा में प्राथमिक शाला भवन का विधिवत भूमिपूजन, शिलान्यास किया।
ग्राम पंचायतों में संचालित स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए शैक्षणिक प्रबंधन के लिए सौगात मिलने पर संबंधित ग्राम वासियों ने कैबिनेट मंत्री अकबर के प्रति अभार व्यक्त किया है। केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लगातार नए-नए पहल शुरू किए जा रहे हैं, जिससे शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा की एक नई अलख पैदा की जा सके, और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मुख्य आधार है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होने कहा कि बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित है। उन्होंने कहा कि शासन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नवीन स्कूल भवनों का निर्माण और जीर्णोद्वार किया जा रहा है।
बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है-मंत्री अकबर
केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। लैब, लाइब्रेरी सहित सभी जरूरतों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान किया जा रहा है। जिससे अब वनांचल क्षेत्र में रहने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा ने चयनित होकर इंजिनीयारिंग और डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines