हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kanker Road Accident: चालक की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, तीन गाड़ियों के बीच टक्कर के बाद लगी आग

विज्ञापन

Kanker Road Accident: कांकेर में NH 30 खालेमुरवेंड में सोमवार देर रात करीब 2 बजे 3 वाहनों की टक्कर हो गई। जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस टक्कर में लगी आग से 2 ट्रक और एक पिकअप पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। वहीं एक ड्राइवर बुरी तरह से झुलस गया। इस हादसे के बाद ट्रक चालक को इलाज के लिए कांकेरी जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

ओवर टेक करने में हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ग्राम खालेमुरवेंड लिमदरहा मिडवे रिसोर्ट के सामने रात करीब 2 बजे एक ट्रक रायपुर से जगदलपुर जा रही थी। वहीं एक दुसरी ट्रक जगदलपुर से रायपुर जा रही थी, जिसमें लौह अयस्क भरा हुआ था। पिकअप वाहन जो कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, लापरवाही पूर्वक वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की और तीनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। लौह अयस्क भरी गाड़ी में पहले आग लगी, जिसके बाद दुसरे ट्रक और पिकअप वाहन में भी आग लग गई।

NH 30 में लगी वाहनों की लंबी कतारें

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। लेकिन किसी कारणवश दमकल की टीम दो घंटे लेट पहुंची, जिस वजह से आग ने तीनों गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। और देखते ही देखते तीनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई। इस हादसे के बाद NH 30 में वाहनों की लंबी कतारें भी लग गई और यातायात ठप पड़ गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें