(राजकुमार दुबे, कांकेर)
Chhattisgarh Police Naxalite Encounter: नक्सली मुठभेड़ पर कांकेर पुलिस ने प्रेस वार्ता की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बस्तर के आईजी सुंदर राज पी ने 29 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। सुंदर राज पी ने बताया कि मंगलवार को कांकेर जिले के छोटे बेठिया इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 29 माओवादी मारे गए हैं और उनसे लगभग 30 हथियार बरामद हुए हैं। इनमें एक एके 47, एक एसएलआर, दो इंसास और 303 जैसे हथियार शामिल हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में नक्सलियों के साहित्य एवं सामग्री बरामद की गई है।
दो बड़े नक्सली मारे जाने की पुष्टि
उन्होंने बताया कि दो बड़े नक्सली भी मारे गए हैं। जिनमें एक की पहचान शंकर राव और दूसरी महिला नक्सली की पहचान ललिता के रूप में की गई है। हाल के दिनों में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा लगभग 71 माओवादियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। यह अभियान लगातार जारी है। क्योंकि ग्रीष्म के मौसम के दौरान नक्सलियों का जमावड़ा भी मैदानी इलाकों में होता है। पुलिस इस समय उनके ऊपर आक्रामक रहती है। जिससे लगातार सफलता मिलती जा रही है।
नक्सलियों से बरामद हथियारों की पहचान कराई जा रही है कि वह छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लूटे गए हैं या अन्य राज्यों से लूटे गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के 3 जवान घायल हुए थे। जिन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या ग्रामीणों की भी इसमें मौत हुई है। जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें कोई किंतु-परंतु की बात नहीं है। सभी नक्सली हैं। ग्रामीण वहां हैं ही नहीं।
आगे भी हम बढ़त बनाकर रखेंगे
आईजी ने कहा कि जो लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, उनका काम यही है। बस्तर आईजी सुंदर राज पी ने कहा कि हमारी नक्सलियों के साथ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। नक्सलियों का सफाया जारी रहेगा। हम इसमें बढ़त बनाए हुए हैं और आगे भी सुरक्षा बल नक्सलियों के साथ लड़ाई में अपनी बढ़त बनाए रखेंगे। हम सही दिशा में जा रहे हैं। इस दौरान कांकेर डीआईजी केएल ध्रुव, बीएसएफ के डीआईजी वीएम बाला, एसपी कांकेर आईके एलिसेला मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines