रिपोर्ट बाय; राजकुमार दुबे, भानुप्रतापपुर: देश में इन दिनों जहां मध्य प्रदेश के भोपाल का लव जिहाद मामला काफी चर्चा में है, वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ से भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। दरअसल, कांकेर जिले में रविवार के साप्ताहिक बाजार में लोगों ने एक युवक की पहले तो पिटाई की। फिर उसे जूतों का हार पहनाकर मारते हुए पुलिस स्टेशन तक ले जाया गया। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
एक साल में 3 बार गर्भवती हुई युवती
यह मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जूतों का हार पहनने वाले इस व्यक्ति का नाम असलम खान है, जो एक कैफे में काम करता था। असलम खान ने एक हिंदू युवती से शादी करने का वादा किया था और पिछले एक साल से उसके साथ लिव-इन में रह रहा था। इस दौरान युवती 3 बार गर्भवती हुई। असलम खान ने दो बार उसका गर्भपात कराया। जब युवती तीसरी बार गर्भवती हुई तो असलम खान ने उसे फिर से गर्भपात करने के लिए कहा। इस बार युवती ने गर्भपात कराने से मना कर दिया। इस पर युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया।
युवती ने बना लिया आत्महत्या का मन
इसके बाद असलम खान युवती के अलावा दूसरी लड़कियों के साथ भी रिश्ते में रहने लगा। असलम खान की इन हरकतों से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। युवती ने परेशानी के बारे में अपनी एक दोस्त से बात की। इसके बाद यह बात चंद्र मौली मिश्रा तक पहुंची। उन्होंने तत्काल पीड़िता से बात की, जिसके बाद असलम खान की सारी सच्चाई लोगों के सामने आ गई और लोगों ने असलम खान की पहले जमकर पिटाई की और फिर जूतों की माला पहनाकर थाने ले गए।
यह भी पढ़ें: Dhar News: ‘वो मुझसे बात नहीं कर रही थी, इसलिए…’, छात्रा के हत्याकांड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मामले की जांच कर रही पुलिस
भानुप्रतापपुर पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर असलम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। ASP संदीप पटेल ने बताया कि युवक मुस्लिम और युवती हिंदू होने से मामला गरमा गया और घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग पहुंचकर हंगामा कर दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines