Chhattisgarh Naxal Encounter Story: छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और बीएसएफ की नई रणनीति से ही 29 नक्सलियों का काम तमाम हुआ। सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर नक्सलियों के भागने के रास्ते बंद कर दिए। बीएसएफ के डीआईजी आलोक सिंह ने कहा कि उन लोगों ने हमले का तरीका बदला। घेरने के बाद एक तरफ से आई सर्चिंग टीम ने नक्सलियों का काम तमाम कर दिया।
दो दिन से ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी फोर्स
बीएसएफ के डीआईजी ने कहा कि खड़ी पहाड़ियों से हमला किया गया। मौके से 19 ऑटोमेटिक वेपंस जब्त हुए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा नक्सली मारे गए। बीएसएफ का ये काफी बड़ा इटिलिजेंस बेस ऑपरेशन था। 2 दिन से इस ऑपरेशन पर हमारी और डीआरजी की टीम कोटरी के ईस्टर्न साइड के इलाके में लगी थी।
नक्सलियों के शव ले जाती फोर्स।
नक्सलियों का अबूझमाड़ का इलाका हब माना जाता है। हमारी कमांडो और डीआरजी की टीम काफी दिनों से ये प्रेक्टिस कर रही थी। हमने हमारी ऑपरेशनल स्ट्रेटजी पर्टिकुलर ऑपरेशन के लिए बदली।
डीआईजी ने कहा कि हमने हॉट परस्यूट और ड्राइव फॉर हंट का एक मिलाजुला ऑपरेशन किया। फोर्स डिफेक्शन और मोबाइलिजेशन की डिफरेंट डायरेक्शन की तकनीक अपनाई और नक्सलियों को सरप्राइज किया। यहां कि पहाड़ियां काफी खड़ी हैं और ऑपरेशन बेहद चैलेंजिंग होता है। नक्सली सोच भी नहीं सकते थे कि हम इस पूर्वी इलाके से उन पर कभी हमला कर सकते हैं। हमने हमला किया, जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। 29 नक्सली मारे गए। 19 ऑटोमेटिक वेपंस मिले हैं।
घायल नक्सलियों पर भी होगा प्रहार
डीआईजी ने बताया कि कई नक्सली घायल हुए हैं। हम जल्द घायल नक्सलियों पर एक बड़ा ऑपरेशन प्लान करेंगे। आपको जल्द खबर मिलेगी। मौके से अब तक 29 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौका-ए-वारदात से फोर्स ने एसएलआर राइफल, एके-47 राइफल, इंसास राइफल और 303 बंदूकें जब्त की हैं। यहां से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। कई मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कांकेर में हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के दो इंस्पेक्टर और डीआरजी का जवान घायल हुआ है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines