Chhattisgarh Police Naxal Encounter: छह बार वीरता पदक जीत चुके इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट ने ही कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ सबसे घातक ऑपरेशन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इस ऑपरेशन में 29 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया था। मुठभेड़ में बीएसएफ और डीआरजी के 200 जवान शामिल थे। चुनौती वाले इलाके में जंगल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ नक्सलियों के कैंप में उनकी टीम 300 मीटर अंदर तक चली गई थी। माओवादियों के अलर्ट होने के बाद भीषण गोलीबारी हुई थी।
पहले कर चुके 44 नक्सलियों का खात्मा
केवट ने बताया कि अब उन्होंने नक्सलियों को मारने के बाद शव गिनने बंद कर दिए हैं। बड़े नक्सली पकड़ने पर ही उनका ध्यान है। उनका अनुभव ऑपरेशन की सफलता का कारण रहा। केवट को एनकाउंटर मास्टरमाइंड भी कहा जाता है। इससे पहले उनके नाम ही 44 नक्सलियों के खात्मे का रिकॉर्ड है।
केवट ने बताया कि संकट के समय उनके जवानों ने गोपनीयता, मारक क्षमता, बुद्धिमता और धर्य से यह लड़ाई अपने नाम की। कोटरी नदी के दूसरी ओर जो इलाका है, वह नक्सलियों का गढ़ है। वहां जाने की जहमत कोई नहीं उठाता। उनके वहां होने की पुष्ट जानकारी के बाद ही ऑपरेशन प्लान किया गया था। नक्सलियों की कई समितियों के लोग वहां जुटे थे। जिसके बाद 200 जवानों को रवाना किया गया।
300 मीटर शिविर के अंदर गई फोर्स
नक्सलियों से जुड़े एक व्यक्ति को घात लगाने की कोशिश की भनक लग गई थी। उसने बम विस्फोट कर दिया। जिसके बाद कई घंटों तक उनको शांत रहना पड़ा। इसके बाद वे धीरे-धीरे चलते रहे। खतरे से बेखबर नक्सली आराम करते रहे। उन्हें ऐसी कार्रवाई का अंदेशा नहीं था। जवान धीरे-धीरे नक्सलियों के शिविर में 300 मीटर अंदर तक पहुंच गए। वे लोग हर जगह फैल चुके थे।
केवट ने बताया कि तभी नक्सली कुछ संभले और सबसे पहले बीएसएफ जवान को गोली मार दी। फिर दो जवान और घायल हो गए। उन लोगों ने इसके बाद लगातार नक्सलियों को जवाब दिया। केवट ने बताया कि उनका टारगेट एक-एक नक्सली को मारने का था। जब पूछा गया कि उन्होंने कितनों को गोली मारी। उत्तर दिया कि मैं शवों की गिनती नहीं करता। उनका ध्यान कुछ बड़े नक्सलियों पर है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines