Deputy CMs Statement Chhattisgarh Naxal Encounter : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में 25-25 लाख के तीन इनामी समेत 29 नक्सली ढेर हो गए। छत्तीसगढ़ के दोनों डिप्टी सीएम ने 29 नक्सलियों के मारे जाने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म करके ही दम लेंगे।
छत्तीसगढ़ भी होगा नक्सल मुक्त : अरुण साव
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प है। सरकार ने फिर इस संकल्प को दोहराया है। नक्सल उन्मूलन पर काम करेंगे। बस्तर में आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने और सुदूर अंचलों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करेंगे। इस पर काम जारी है, जिसका परिणाम आपने देख लिया है। देश के बड़े हिस्सों से नक्सली खत्म हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी अब थोड़े ही हिस्से में नक्सली बचे हैं, जल्द ही छत्तीसगढ़ भी नक्सल मुक्त होगा।
यह भी पढ़ें : कांकेर में 29 बॉडी रिकवर, मारे गए नक्सलियों में 25-25 लाख के 3 इनामी भी, ऐसे चली मुठभेड़
अमित शाह का मिला मार्ग दर्शन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं, इसका श्रेय जवानों को जाता है। ये जवान ही हैं, जिनके ताकत ये सब संभव हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का भी सहयोग है। इस मुठभेड़ में सीएम विष्णुदेव साय का साथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्ग दर्शन मिला है। नक्सलियों को खत्म करने के लिए जो आवश्यक होगा, वो सबकुछ किया जाएगा। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 29 नक्सली ढेर, 3 जवान जख्मी
बातचीत से समस्या का समाधान हो : विजय शर्मा
विजय शर्मा ने कहा कि नक्सल मुक्त बस्तर हो, इसके लिए पूरी कवायद की जाएगी। चाहे एक व्यक्ति क्यों न हो, एक छोटा समूह क्यों न हो, चाहे एक बड़ा समूह क्यों न हो, हम बात करना चाहते हैं। बातचीत और चर्चा से समस्या का हल निकले और वहां शांति स्थापित हो। विकास की गंगा गांव तक पहुंचाने के लिए जो भी आवश्यक हो वो किया जाएगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
15 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines