Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला माओवादी ढेर
Edited By Om Pratap

पुरानी फोटो।
Edited By Om Pratap

पुरानी फोटो।
Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। बता दें कि कांकेर उग्रवाद प्रभावित जिला है। यहां सोमवार तड़के सुरक्षाबलों को देखने के बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि जवानों की टीम नक्सलियों के छिप होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान बीनागुण्डा के जंगल में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई।मुठभेड़ की पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है। मुठभेड़ के बाद एक राइफल भी जब्त किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान अब तक नहीं हुई है।
5 जून को एक नक्सली को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था। पकड़े गए नक्सली पर हिंसा की 24 से अधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था।
सुकमा की पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि सोदी देवा उर्फ सुनील को सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (कोबरा) इकाई और जिला बल की 201वीं बटालियन की एक संयुक्त टीम ने जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के सुरपंगुडा गांव के जंगल के पास से पकड़ा गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: