कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक सीएएफ जवान के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जवान हल्बा चौकी में मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। आत्महत्या करने वाला जवान बीजापुर सीएएफ के 15वीं वाहिनी का है, जिसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
ड्यूटी पर तैनात था जवान
यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। जवान का नाम चंद्रशेखर यादव है। जानकारी के मुताबिक, जवान चंद्रशेखर यादव की उम्र 36 साल थी और वह धमतरी जिले का निवासी था। शनिवार की रात उसकी मोर्चा में संत्री ड्यूटी लगी हुई थी। रात करीब साढ़े 11 बजे चौकी में मौजूद जवानों ने फायरिंग की आवाज सुनी तो सभी बाहर की तरफ दौड़कर आए। यहां उन्होंने देखा कि जवान चंद्रशेखर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें-नदी पार करते छूटा सात साल की बच्ची का हाथ, बचाने की कोशिश में बेटे के साथ बही महिला
जवान के पास से नहीं मिला सुसाइड नोट
अन्य जवानों ने घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर SDOP मोहसिन खान पहुंचे। जवान ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस बात का पता नहीं चल सका है। जवान के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। जवान का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
5 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
19 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
22 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
26 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
26 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
28 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
29 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines