Chhattisgarh: 25 लाख की लॉटरी के चक्कर में गंवाए 18 लाख, जमीन बेचकर पैसे भेजता रहा किसान
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक किसान के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें किसान ने 25 लाख रुपए की लॉटरी के चक्कर में 18 लाख रुपए गंवा दिए। किसान पिछले नौ महीने से लॉटरी के रुपए लेने के लालच में 40 किस्तों में पैसे भेजता रहा। जब राशि नहीं मिली तो पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
सूचना के मुताबिक, दामापुर चौकी क्षेत्र के तुलसीखैरा गांव के किसान शत्रुहन कुमार के मोबाइल पर 25 लाख रुपए की लॉटरी निकलने का मैसेज आया था। जब रुपए की लालच में आकर उसने मैसेज पर रिप्लाई किया, तो उसके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आनी शुरू हो गई। फोन पर बात करने के बाद उसको 25 लाख की लॉटरी का झांसा दिया गया। फिर लॉटरी के रुपए देने के बदले में उससे प्रोसेसिंग फीस देने की मांग की गई। इसी लालच में पड़कर पीड़ित किसान पैसे भेजता रहा।
किसान नौ महीने तक 40 किस्तों में पैसे ट्रांसफर करता रहा। इस दौरान उसने अपनी जमीन बेचकर मिले 18 लाख रुपए जालसाजों के खाते में भेज दिए, लेकिन उसे इनाम के 25 लाख रुपए नहीं मिले। उसके बाद किसान ने इस मामले से संबंधित दामापुर चौकी में इसी महीने सितंबर में एफआईआर दर्ज कराई है। पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि जिन खातों में रुपए भेजे गए हैं, उनकी जांच की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि इस तरह के लॉटरी के चक्कर में न पड़ें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: