Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन जशपुर के सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित अटल सुशासन चौपाल में शामिल हुए। यहां सीएम साय द्वारा जशपुर जिले को विकास के लिए कई बड़ी सौगाते मिली है। सीएम विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में 726.27 करोड़ रुपये की लागत के 172 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अटल जी की मंशानुरूप हमारी सरकार समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास होगी प्राथमिकता
इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने देश के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य छत्तीसगढ़ उनकी ही देन है। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा। इसके तहत राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को खास प्राथमिकता से किया जाएंगा। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी का मानना था कि छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा तो इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। यहां के निवासियों और जनजातियों को आगे बढ़ने के बेहतर मौके मिलेंगे। उनकी प्रगति को ताकत मिलेगी। आज हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने सपनों को पूरा करने दिशा लगातार काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ के सभी शहरों में बनेंगे अटल परिसर
जशपुर को 726.27 करोड़ की सौगात
इसी के साथ सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को 726 करोड़ 27 लाख रुपये के 172 विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें से 65.94 करोड़ रुपये की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण और 660.33 करोड़ रुपये की लागत के 122 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इन 660.33 करोड़ रुपये के 122 कार्यों में जशपुर विधानसभा में 58.83 करोड़ के 21 विकास कार्य भी शामिल हैं। इसके अलावा सीएम विष्णुदेव साय ने सरकार के अलग-अलग विभागों की योजनाओं के तहत अनेक लोगों को कई सामग्री और उपकरण दिए है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines