Yashodhan Sharma
Read More
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में लाखों रुपये की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्यालय में ताला लगाकर कर रफूचक्कर होने वाली चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश लोधी को कुनकुरी थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन से पकड़ा है।
बता दें कि इस चिटफंड कंपनी ने कुनकुरी के बस स्टैंड में काफी आकर्षक कार्यालय खोला था। इस कंपनी ने अपने सैकड़ों ग्राहकों को रकम दोगुना करने की अनेक आकर्षक योजनाओं में उलझा कर भारी भरकम रकम की ठगी की थी।
इस चिटफंड कंपनी के विरुद्ध कुनकुरी थाने में 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का पहला मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद अनेक पीड़ित ग्राहकों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
कुनकुरी पुलिस को इस चिटफंड कंपनी का आरोपी डायरेक्टर दिनेश लोधी के उज्जैन में होने की जानकारी के बाद मध्यप्रदेश पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।