जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के चार गांवों में 40 हाथियों के दल ने बवाल मचा दिया है। किसानों के खेत खलिहान में रखे धान को चट करने के साथ उनके घरों को भी क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। यहां तमता, खरकट्टा गांव में दर्जनों किसान के खलिहान में पहुंच कर हाथियों ने सैकड़ों बोरी धान को चट कर डाला।
वन कर्मचारियों ने तमता के रिहायशी इलाकों में उत्पात मचाने वाले हाथियों को समीप के सीतापुर परिक्षेत्र के जंगल में खदेड़ा था। लेकिन हाथियों का दल बुधवार को फिर पत्थलगांव आ पहुंचा है। दो दल में बंट कर इन हाथियों ने तमता क्षेत्र में 3 घर क्षतिग्रस्त किऐ। इस दौरान खरकट्टा गांव में दो लोगों ने भाग कर मुश्किल से अपनी जान बचाई है।
दहशत में किसान
पत्थलगांव वन अधिकारी कृपा सिंधु ने बताया कि इन हाथियों को कड़ी मशक्कत के बाद तमता, खरकट्टा और बालाझार क्षेत्र के रिहायशी इलाके से निकाल कर सितापुर के जंगल में खदेड़ा गया था। लेकिन हाथियों का दल फिर से पत्थलगांव लौट आया है। यहां 40 से ज्यादा हाथी के आ जाने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
रतजगा करने को मजबूर किसान
वन विभाग का अमला किसानों को लगातार सतर्क जरूर कर रहा है। लेकिन ग्रामीण कड़कड़ाती ठंड में रतजगा करने को मजबूर हो गये हैं। पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के किसानों का कहना है कि खेत खलिहानों में रखी धान की फसल को हाथी चट कर जाने से उनको सोसायटी का कर्जा और अपना घर परिवार चलाने की चिंता बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines