अंधविश्वास की इंतेहा! 18 दिन की बच्ची को गर्म सलाखों से दागा, जान पर बन आई

Chhattisgarh Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 18 दिन की बच्ची को गर्म सलाखों से दाग दिया गया। इसके बाद उसकी जान पर बन आई। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Hot Rod

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Chhattisgarh Jashpur News: अंधविश्वास इंसान के दिमाग पर हावी हो जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बच्ची जो इस दुनिया में आई ही थी कि 18 दिन में उसकी जान पर बन आई। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पत्थलगांव में हुई। जहां 18 दिन की अबोध बच्ची को इलाज कराने के नाम पर नीम हकीमों ने गर्म सलाखों से दाग दिया। इसके बाद बच्ची की जान पर बन आई।

विज्ञापन

जानलेवा बीमारी बताकर दागा

बच्ची के परिजनों का कहना है कि वे बच्ची के शरीर में नसों के मामूली दर्द की शिकायत लेकर नीम-हकीम के पास पहुंचे थे। जहां इसे जानलेवा बीमारी बता दिया गया। नीम-हकीम ने इसके इलाज के लिए बच्ची के शरीर को कई बार गर्म लोहे से दाग दिया। इसके बाद बच्ची तड़प उठी। बच्ची की पीड़ा को देखने के बाद परिजन उसे पत्थलगांव के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां निजी अस्पताल में इलाज कराने के दौरान ये पूरा मामला उजागर हुआ।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है बच्ची

पत्थलगांव के बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एक अबोध बच्ची के इलाज के नाम पर पेट में लोहे की गर्म सलाख दाग दी गई। बच्ची की हालत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ये घटना मुड़ापारा के करंगाबहला गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी परिजनों के पास पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब गांव में रहकर लगातार देखरेख कर रही है। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है।आपको बता दें कि कई लोग बच्चों का इलाज कराने के लिए अंधविश्चास का सहारा लेते हैं। जिसमें कई प्रकार की यातनाएं दी जाती हैं। ऐसी भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां अंधविश्वास के चलते लोगों की जान तक चली गई है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराने की ही सलाह देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ