हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जांजगीर-चांपा: जिला अस्पताल में विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जांजगीर-चांपा के तत्वाधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने रेडक्रास दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण प्रशासन के साथ-साथ स्वयं सेवी संगठन, जनप्रतिनिधि, आमजनों की सहभागिता से होता है। शिविर के माध्यम से हमारा प्रयास है कि जिले के लोगों को ईलाज के लिए बाहर जाना न पड़े। स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिला प्रशासन हमेशा प्रयासरत रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में मेडिकल कालेज के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ्य संबंधी शिविर का जायजा लिया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने चिकित्सकों को निर्देश देते हुए हर माह रेड क्रास सोसाइटी द्वारा जगह-जगह शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने एवं समाज सेवी संस्थाओ को अधिक से अधिक हिस्सा लेने अपील की। जिले में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर में 734 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर में 77 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिन्हें भारतीय रेडक्रास सोसाईटी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ भरत भूषण कैंसर सर्जन, डॉ आदित्य केशरवानी न्यूरो सर्जन, डॉ प्रशांत सिंह गेस्ट्रोलाजिस्ट, डॉ स्नेहा जायसवाल आई. व्ही. एफ. स्पेशलिस्ट, डॉ मीनू केशकर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ समर्थ शर्मा गेस्ट्रोलाजिस्ट हड़डी रोग, शिशु रोग, हृदय रोग, नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञों ने आज शिविर में आये लोगों का निःशुल्क ईलाज कर परामर्श दिए। इस अवसर पर मिशन रक्त दान सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त वीरों एवं संस्था के कार्यकर्ता को उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मिशन रक्तदान सेवा समिति के संथापक श्री के के कश्यप ने बताया कि उन्होंने 35वीं बार, श्री संजय राठौर 46वीं बार रक्तदान किया है। शिविर में प्रथम रक्तदाता श्री सुरेन्द्र कुमार जांगड़े एवं श्री मनोज राठौर, श्री कैलाश कश्यप, नीता भूषण महंत सहित अन्य रक्तदाताओं एवं समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola