मनेंद्रगढ़: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार विकासखण्ड मुख्यालय के जनकपुर पंचायत के गोठान में महात्मा गांधी ग्रामीण अद्यौगिकी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। रीपा के तहत गांव के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं आचार निर्माण, बेकरी उत्पाद निर्माण, पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, स्लीपर-चप्पल निर्माण इकाई, चना-मुर्रा निर्माण का कार्य बेहतर तरीके से कर रही हैं। इसके साथ ही वर्मी खाद का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में समूह की महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। रेडीमेड कपड़ा सिलाई यूनिट प्रगति महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा रेडीमेड कपड़ा सिलाई यूनिट का संचालन किया जा रहा है।
प्रगति महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी जगवानी ने बताया कि समूह की महिलाएँ रेडीमेड कपड़ा सिलाई का कार्य कर रही हैं। हमारे द्वारा पेटीकोट सिलाई का कार्य 4 अप्रैल 2023 से प्रारंभ किया गया है जिसमें अब तक लगभग 24 हज़ार 500 रुपये की आय हो चुकी है। उत्पादित कपड़ों का स्थानीय स्तर पर विक्रय किया जा रहा है। हमें महिलाओं के लिए ब्लाउज, मैक्सी, बच्चों के कपड़े, स्कूल ड्रेस आदि सिलाई के ऑर्डर मिल रहे हैं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रीपा के तहत् हमें आजीविका का साधन मिला है जिससे हम आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक श्री तरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनकपुर रीपा गौठान में महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आय अर्जित कर रही हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
5 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines