जगदलपुर: बस्तर जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र चांदामेटा में पहली बार स्वयं के भवन में प्राथमिक शाला संचालित की जा रही है। शाला भवन का निर्माण उपरांत भवन का उद्घाटन गुरुवार को स्कूली बच्चों और गांव की सरपंच के हाथों किया गया। इस उद्घाटन के अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के.और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा उपस्थित थे। कलेक्टर विजय ने इस अवसर पर कहा कि गांव में शिक्षा का मंदिर का शुभारंभ हो गया है इस स्थल से यहाँ के बच्चे अपना भविष्य को गढ़ने का काम करेंगे। शिक्षा एक माध्यम है जिससे जीवन को एक दिशा दी जा सकती है। नई पीढ़ी को रास्ता दिखाने में शिक्षा की अहम भूमिका है इसलिए गांव वाले प्रतिदिन बच्चों को स्कूल पढ़ाई करने भेजें। इस भवन को सहेजना, सवारना ग्रामीणजनों की जिम्मेदारी है, क्योंकि भवन को बनाने में सुरक्षा बल के जवानों ने बहुत मेहनत की है। क्षेत्र में बदलाव धीरे-धीरे हो रहा है इस बदलाव की दिशा को और बेहतर करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने भवन के लिए मेहनत करने वाले सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर शासन-प्रशासन द्वारा चांदामेटा के लिए सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी की सुविधाएं दी गई है आगे भी विकास की अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। गांव के सहयोग से ही प्रशासन विकास कार्यों को गति देता है। गांव में प्राथमिक विद्यालय का खुलना बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने है। इससे पहले कैंप में स्कूल संचालित की जा रही थी भवन बनने से बच्चों को सुविधा होगी। अन्य जगहों में जा कर अध्ययन करने वाले बच्चों को वापस लाकर इस स्कूल में भर्ती कराएं। जो बच्चे गलत रास्ते मे गए है उन्हें भी समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर स्कूल भवन के लिए जमीन दान करने वाले आयता मरकाम को कलेक्टर ने पुष्पहार से सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्कूल में भर्ती बच्चों को गणवेश और पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया और पालकों से मुलाकात भी किए। ज्ञात हो कि कलेक्टर विजय अपनी बस्तर नियुक्ति के तीसरे दिन कोलेंग चांदामेटा का दौरा कर स्कूल भवन की घोषणा की थी, भवन को दो माह में तैयार किया गया है।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines