ITBP jawan martyred IED attack Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के बीच नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। आईईडी विस्फोट में एक आईटीबीपी जवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गरियाबंद में नक्सलियों की ओर से हमला किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बड़े गोबरा गांव के पास उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों के साथ एक मतदान दल मतदान कराकर वापस लौट रहा था।
आईटीबीपी के जवान हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह शहीद
इस दौरान नक्सलियों ने एक विस्फोट किया, जिसमें आईटीबीपी के जवान हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह शहीद हो गए। घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
ईवीएम मशीन सुरक्षित गरियाबंद पहुंचीं
रायपुर रेंज के आईजी आरिफ शेख ने बताया कि जब पोलिंग पार्टी बड़े गोबरा मतदान केंद्र से लौट रही थी, तब नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। हालांकि पोलिंग पार्टी और ईवीएम मशीन सुरक्षित गरियाबंद पहुंच गईं। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 68.15 प्रतिशत मतदान हुआ।
महिलाओं की अच्छी संख्या
इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 55.31% मतदान हुआ। इस दौरान कतार में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या देखी गई। जबकि दोपहर 1 बजे तक 38.22% मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों का रुझान बढ़ने लगा और वोटिंग भी बढ़ने लगी। सीएम भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के झीट गांव में वोट डाला। शुक्रवार को राज्य की कुल 90 में से 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को हुआ था। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। एक ओर जहां कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार रिपीट होने का भरोसा जताया है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी को उम्मीद है कि वह सत्ता में वापसी करेगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
22 hrs agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines