हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

कौन हैं IPS अमरेश मिश्रा, जो बने छत्तीसगढ़ के नए EOW और ACB के OSD, मिली नई जिम्मेदारी

IPS Amresh Mishra
विज्ञापन

Chhattisgarh New EOW and ACB Chief IPS Amresh Mishra: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां राज्य सरकार ने IPS डीएम अवस्थी को EOW और ACB के OSD के प्रभार से मुक्त करते हुए IPS अमरेश मिश्रा को उनकी जगह पर नियुक्त किया है। प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के जारी इस बात की घोषणा की गई है। IPS अमरेश मिश्रा इससे पहले प्रदेश के रेंज आइजी के पद तैनात थे, 12 मार्च को उन्हें EOW और ACB का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इसके बाद से डीएम अवस्थी को पद से हटाने की खबरें आ रही थीं।

IPS अमरेश मिश्रा बने EOW और ACB के नए मुखिया

छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 मार्च को आदेश जारी करके IPS डीएम अवस्थी को EOW और ACB के प्रभार से हटा दिया और PHQ में OSD के संविदा पर उनकी पोस्टिंग कर दी। तब से ही EOW और ACB के OSD का पद खाली था। वहीं EOW और ACB के नए मुखिया IPS अमरेश मिश्रा इससे पहले सेंट्रल डेपुटेशन पर एनआईए में पोस्टेड थे। भाजपा ने उन्हें छत्तीसगढ़ बुलाया और यहां रायपुर रेंज का आईजी बनाया। इसके बाद अब राज्य सरकार ने उन्हें EOW और ACB के OSD पर नियुक्त कर दिया। IPS अमरेश मिश्रा ने 12 मार्च को EOW और ACB के चीफ पदभार संभाला शुरू कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: राजलक्ष्मी मंदा कौन? जो बुलेट पर 21000 किमी यात्रा पर निकली, चाहती हैं मोदी बनें पीएम

इसी महीने खत्म हो जाएंगी IPS डीएम अवस्थी का संविदा

मार्च महीने में IPS डीएम अवस्थी का संविदा भी समाप्त हो जाएगा। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार उन्हें 10 दिन लिए EOW पद से बजाय कुछ दिनों में उनका संविदा खत्म कर देगी। हालांकि, सरकार फैसला आज सबके सामने है, सरकार ने उन्हें ईओडब्लू और एसीबी की जिम्मेदारी से हटा दिया।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola