महासमुन्द: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरुप गौ माता को चारा उपलब्ध हो सके, इसके लिए किसानों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने एक बहुत ही अच्छी पहल की है। उन्होंने पैरा का करो दान शब्द को बुलंद करने के लिए सोमवार से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही महासमुंद कलेक्टर निलेश क्षीर सागर ने भी इस रथ को हरी झंडी दिखाया।
बता दें कि, किसान हितैषी भूपेश बघेल की सरकार किसानों और गौवंश के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है. उसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए महासमुंद नगर पालिका के उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने एक रथ बनाकर नगरपालिका महासमुन्द से उस रथ को कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर गांव-गांव प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया है।
इस रथ के माध्यम से किसानों को जागरुक किया जाएगा कि, खेतों में पड़े अपने पैरा को खराब ना होने दें, बल्कि बचे पैरा और कटाई के बाद बचे अवशेष को गौठानों तक पहुंचाएं। गौ वंश की चारे की व्यवस्था करने में सहभागिता निभाएं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कोशिश में मदद करें।
वहीं कलेक्टर का कहना है कि, यह हमारे मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना है। यह कार्य बड़ा ही सराहनीय है। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर का कहना है कि, भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन में मैंने” पैरा का करो दान भूपेश जी का करो सम्मान” स्लोगन को बुलंद करते हुए यह पैरा की गाड़ी निकाली है।
गांव-गांव जाकर किसानों को जागरुक करेगी और साथ ही जो किसान पैरे को अपने खेत से गौठान तक नहीं ले जा सकते, उन्हें हम अपने खर्च पर ले जाएंगे. जिससे गौ माता को चारा मिल पाएगा और पर्यावरण शुद्ध हो पाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines