Indian Railways: 9 मई 2017 को दिलीप कुमार चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ अमरकंटक एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इस दौरान स्लीपर कोच में उनका सामान चोरी हो गया। चतुर्वेदी ने रेलवे पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी हुए बैग में नकदी और लगभग 9.3 लाख रुपये का सामान था। बाद में ये मामला दुर्ग जिला उपभोक्ता आयोग में पहुंचा। इस मामले में अब NCDRC ने यात्री के हक में फैसला सुनाया है।
रेलवे देगा 4.7 लाख रुपये का मुआवजा
चतुर्वेदी ने एनसीडीआरसी में जो याचिका दायर की। उसमें कहा गया कि टीटीई और रेलवे पुलिस कर्मचारी आरक्षित कोच में किसी दूसरे व्यक्तियों को आने की इजाजत देते हैं, जो बड़ी लापरवाही है। उनके वकील ने कहा कि चोरी हुआ सामान जंजीरों से बंधा हुआ था और लापरवाही के मामले में धारा 100 का बचाव नहीं किया जा सकता है।
केस में सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने कहा, यात्री ने सामान की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे लेकिन फिर भी चोरी हो गया। टीटीई आरक्षित कोच में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने की अपनी जिम्मेदारी में विफल रहा है। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि रेलवे यात्री को लगभग 4.7 लाख रुपये का मुआवजा दे। यात्री को मानसिक पीड़ा पहुंचाने के लिए रेलवे पर 20000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
ये भी पढ़ें: बिहार के लिए चलीं दो Vande Bharat और Tejas, शेडयूल-टाइमिंग देखें और करवाएं बुकिंग
चोरी के लिए रेलवे जिम्मेदार
सुनवाई जस्टिस सुदीप अहलूवालिया और रोहित कुमार सिंह की एनसीडीआरसी पीठ ने की। रेलवे ने इस केस में अपनी दलील रखते हुए कहा कि सामान की चोरी के लिए वह जिम्मेदार नहीं है। कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि इस चोरी के लिए जिम्मेदार रेलवे ही है। रेलवे अपने निजी सामान और लगेज के साथ आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रति देखभाल का कर्तव्य रखता है।’
ये भी पढ़ें: Flight Ticket Price Drop: दिवाली के पहले गिर गई फ्लाइट की कीमत, यात्रियों को होगा फायदा
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines