IRCTC Trains Cancelled: भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चल रही कुछ ट्रेनों को फिर से कैंसिल किया है। ये ट्रेने 16 से 23 अगस्त के बीच कैंसिल की गई हैं। ऐसे में अगर आप यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार आईआरसीटीसी और भारतीय रेलवे की वेबसाइड को चेक करते रहे।
12 ट्रेनें हुई कैंसिल
भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ रूट पर चलने वाली 12 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। रेलवे ने ट्रैकों की सुरक्षा और रखरखाव की वजह से इन ट्रेनों को कैंसिल करने की बात कही है। ऐसे में फिलहाल यात्रियों को इन ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
- ट्रेन नंबर 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को 17 से 23 अगस्त तक के लिए कैंसिल किया गया है।
- ट्रेन नंबर रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 से 22 अगस्त तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 08740/08739 जो बिलासपुर–शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल को भी रेलवे ने 16 से 22 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया है।
- ट्रेन नंबर 08729 रायपुर-डोगरगढ़ के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को भी 16 से 22 अगस्त तक रद्द कर दिया है।
- ट्रेन नंबर 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 17 से 23 अगस्त तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को भी 17 से 23 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया है।
- ट्रेन नंबर 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल 16 से 22 अगस्त तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया के बीच चलने वाली डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को भी 16 से 22 अगस्त तक के लिए रद्द रहेगी।
- 16 से 22 अगस्त तक 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को 16 से 22 अगस्त तक रद्द करने का फैसला किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में रेल प्रशासन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ-साथ बारिश में ट्रैकों के रखरखाव को लेकर लगातार ट्रेनें कैंसिल कर रहा है। ऐसे में आने वाले समय में इन ट्रेनों से यात्रा करने का प्लान करने वाले यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइड चेक करते रहे।
ये भी देखें: पर्यावरण के प्रति ग्रामीण इलाके में दिखी जागरूकता,’एक पेड़ विश्वास का’ अभियान के तहत पौधारोपण
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
8 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
11 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
14 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
15 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
18 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
19 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
19 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines