हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आयकर विभाग का सिंघल ग्रुप ऑफ कंपनीज के ठिकानों पर छापा, सीज किए डेढ़ करोड़ रुपए और ज्वेलरी

विज्ञापन

रायपुर: दो दिन पहले पड़े सिंघल ग्रुप कंपनीज पर छापे का आज तीसरा दिन है। आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समूह से अब तक डेढ़ करोड़ रुपए और लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत की ज्वेलरी सीज किए गए हैं। आयकर नियम के अनुसार 50 फीसद ज्वेलरी सीज किए बिना छोड़ना होता है। सिंघल ग्रुप ऑफ कंपनीज से पांच करोड़ रुपए की ज्वेलरी मिली है। इतना ही नहीं सिंघल समूह के रायपुर और रायगढ़ के बैंकों में मिले 13 लॉकर्स को पहले ही सीज कर दिया गया था।

आयकर की जंबो टीम का छापा

सिंघल ग्रुप ऑफ कंपनीज पर बुधवार को सीजी- एमपी के 160 अफसरों की एक जंबो टीम ने रायपुर और रायगढ़ के इस स्टील करोबारी के सभी कंपनी के 22 ठिकानों और घरों पर एक साथ छापेमारी की है। CRPF के 70 सशस्त्र जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। ये कंपनी 30 वर्ष से भी अधिक पुरानी है। इस कंपनी के चेयरमैन संजय सिंघल और डायरेक्टर अजय सिंघल से भी पूछताछ जारी है। ऐसा बताया गया है कि हाल ही में सिंघल उधोग ने सालासर उधोग को टेकओवर किया था, जिसके चलते इनकम टैक्स की रडार में दोनों उधोग आ गए हैं।

कई ठिकानों पर छापेमारी

ये छापेमारी रायपुर, सारंगढ़, रायगढ़, मुंबई, और कोलकाता स्थित प्लांट, दफ्तरों और घरों पर एक साथ की गई है। ये कंपनियां स्टील, कोयला, फाइनेंशियल, कंस्ट्रक्शन का कारोबार करती हैं। सिंघल समूह के लोगों के शंकर नगर, अवंति विहार, चौबे कालोनी, मोवा और खम्हारडीह में दफ्तर व निवास हैं जहां पर आयकर टीम की जांच अभी भी जारी है। इस जांच के पहले दिन ही समूह की शैल कंपनियों का पता चल गया था। सूत्रों के मुताबिक आयकर की जांच सिंघल समूह पर अभी कुछ दिन और चल सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola