रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम पल-पल बदल रहा है कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है तो प्रदेश के कुछ जिलों में इस बार औसत से बहुत कम बारिश हुई है, जिसकी वजह से सूखे जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 4 सितम्बर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं।
मानसून पर लगा हुआ विराम
राज्य में इस वक्त मानसून पर पूरी तरह से विराम लगा हुआ है। पिछले दिनों कुछ जगहों पर स्थानीय प्रभाव से तेज बारिश हुई है लेकिन बाकी जगहों पर उमस ने खासा परेशान किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से लेकर 31 अगस्त तक प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में 739.5 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिसमें सिर्फ बीजापुर जिले में ही सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू GGU के दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल, स्टूडेंट्स को दिए मेडल
इन जिलों में सामान्य से कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा में अब तक 61 फीसदी कम औसत बारिश हुई है, जिसकी वजह से सूखे जैसे हालात हैं। इसी प्रकार बलरामपुर में 25 प्रतिशत कम, बस्तर में 21 प्रतिशत, बेमेतरा में 30, जशपुर में 50, कबीरधाम में 35, कांकेर में 32, कोंडागांव में 38, कोरबा में 33, कोरिया में 25, नारायणपुर जिले में 26, दंतेवाड़ा में 23, गरियाबंद में 21 प्रतिशत कम, जांजगीर में 38, रायगढ़ में 21 प्रतिशत और सूरजपुर जिले में 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
4 सितम्बर से अच्छी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका हिमालय की तराई में लगातार बनी हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है और इसके साथ ही एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। जिसके असर से कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में बदलाव नहीं होगा लेकिन 4 सितम्बर से अच्छी बारिश हो सकती है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines