IED Blast in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार सुबह बारूदी सुरंग में आईईडी विस्फोट होने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए ये बारूदी सुरंग बिछाई थी।
दोनों जवानों को रायपुर रेफर किया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हवाई जहाज से रायपुर के लिए रेफर किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सीआरपीएफ की टीम पुसनर कैंप से एरिया डोमिनेशन पर हिरोली के लिए रवाना हुई थी। तभी नक्सलियों द्वारा अंडरग्राउंड लगाए गए प्रेशर-ट्रिगर आईईडी से टकरा गई, जिससे धमाका हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तकमेटा हिल के पास गंगालूर इलाके में सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई।
मई में भी घायल हुए थे सीआरपीएफ के दो जवान
बताया गया है कि इससे पहले मई में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद 202 बटालियन के कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (कोबरा) बल के दो जवान भी घायल हो गए थे। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि पुलिस को पुसनार और हिरोली गांव क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा आईईडी हमले की साजिश रचने की सूचना मिली थी।
फोर्स और नक्सलियों में हुई थी मुठभेड़
इसके बाद, गंगालूर पुलिस स्टेशन से एक जिला रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा बल को तलाशी अभियान चलाने के लिए भेजा गया था। इस दौरान कोबरा फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो जवान घायल हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान दो से तीन माओवादियों के भी घायल होने की आशंका है।
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines