हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IAS-IPS Romantic Love Story : शादी पर केवल 2000 रुपये खर्चे, जिंदगीभर होंगे IAS-IPS अफसरों की शादी के चर्चे

विज्ञापन
IAS Yuvraj Marmat, IPS P Monika

IAS-IPS Romantic Love Story: राजस्थान में इन दिनों अफसरों का एक जोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वजह है उनकी सादगी भरी शादी। इनकी शादी केवल 2 हजार रुपए में हुई है। अब इस शादी से राजस्थान का कनेक्शन भी सामने आया है। दरअसल IAS युवराज मरमट मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका परिवार सवाईमाधोपुर में रहता है। वहीं IPS पी मोनिका तेलंगाना की रहने वाली हैं।

छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी है युवराज

बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी में हुई। युवराज 2021 छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं। उन्हाेंने ऑल इंडिया में 458वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वो रायगढ़ में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। वहीं उनकी पत्नी आईपीएस पी मोनिका तेलंगाना की रहने वाली है।

मोनिका ने पैथोलाॅजी से किया स्नातक

मोनिका को फैशन आइकाॅन माना जाता है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनिका ने पैथोलाॅजी में स्नातक किया है। फिटनेस का भी खास ध्यान रखती है। हालांकि शादी के बाद दोनों की कोई कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola