Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Exclusive Interview: छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव सट्टेबाजी एप के प्रमोटर्स से पैसे लेने के आरोप लगाए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ये दावा किया है। इन आरोपों के बीच कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल की गिरफ्तारी भी हो सकती है। हालांकि खुद सीएम ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का जरा भी डर नहीं है।
पकड़े जा रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता
न्यूज 24 के कंसल्टिंग एडिटर श्रीनिवासन जैन के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भूपेश बघेल ने कहा, ईडी सलेक्टिव कार्रवाई कर रही है। जिस असीम दास को पैसे के साथ पकड़ा गया, वह भाजपा कार्यकर्ता है। वहीं जो गाड़ी पकड़ी गई, वह पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के भाई की है।
बघेल ने कहा- जिस शुभम सोनी ने महादेव एप के मालिक होने का दावा किया है, उससे मैं कभी नहीं मिला। बताएं भला कोई मालिक अपने नौकर के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च करता है क्या? रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर का उससे क्या कनेक्शन है, ये जांच का विषय है।
मैं कभी शुभम सोनी से नहीं मिला
सीएम ने आगे कहा- मैं कभी शुभम सोनी से नहीं मिला। अगर कोई मुलाकात होती तो इतने दिन में कोई वीडियो नहीं आ जाता। अगर महादेव एप मामले में कहीं कार्रवाई हुई तो सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में हुई है। बीजेपी सरकार वाले राज्यों में तो कार्रवाई तक नहीं हो रही।
भूपेश बघेल ने इसे पूरी तरह बीजेपी की स्क्रिप्ट बताया। उन्होंने कहा, बीजेपी ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी है। बघेल ने ये भी कहा कि ईडी मतलब भाजपा और भाजपा मतलब ईडी, अडानी को भी छत्तीसगढ़ सरकार से तकलीफ है।
मुझे गिरफ्तारी का डर नहीं
हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस और बीजेपी दोनों अडानी से मिले हैं? तो इसके जवाब में बघेल ने कहा, जितनी भी खदान दीं, रमन सिंह के समय दी गईं। हमने अडानी से कोई डील नहीं की। क्या आपको गिरफ्तारी का डर है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, रमन सिंह मुझे 15 साल जेल में डाल चुके, वे 15 सीट पर आ गए। मुझे गिरफ्तारी का डर नहीं…ये जितना नीचे जा सकते हैं, उतना जा चुके हैं।
धर्मांतरण पर हमने कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के सवाल पर बघेल ने कहा, एक भी कंवर्जन नहीं हुआ है। हमने जबरिया धर्मांतरण पर कार्रवाई की है। क्रिश्चियंस पर अटैक बीजेपी के प्रायोजित हैं। हमने तो क्रिश्चियन वाले मामलों में रासुका लगाया है। जो भी गलत होगा, उस पर कार्रवाई करेंगे।
मोदी की लोकप्रियता में कमी
कांग्रेस में गुटबाजी और टीएस सिंह देव के सवाल पर उन्होंने कहा, जितने नेता हैं उनके समर्थन में रहेंगे, इसमें कोई गुटबाजी नहीं है। महाराज साहब खुले दिल के आदमी हैं। इसलिए दिल की बात बोल देते हैं। हालांकि बीजेपी ने न तो मुझे कभी एप्रोच किया गया और न ही मैं जाने वाला हूं। लोकसभा चुनाव के सवाल पर सीएम ने कहा, मोदी की लोकप्रियता ढलान पर है। अब 2014 या 2019 जैसा मामला नहीं रहा। इंडिया गठबंधन पूरे देश में आएगा। मेरा व्यक्तिगत मत है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines