Bilaspur Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला की हत्या और शव के टुकड़े करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने शव के टुकड़ों को पिछले दो महीने से पानी की टंकी में छिपाकर रखा था। पुलिस ने छत पर रखे पानी की टंकी से महिला के शव के सभी 6 टुकड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी की चरित्र पर संदेह था जिसके कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है। मृतका की पहचान सीता साहू जबकि आरोपी की पहचान पवन ठाकुर के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
ऐसे हुआ महिला की हत्या का खुलासा
जानाकरी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पवन ठाकुर को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और आरोपी के घर पर तलाशी लेने पहुंची। पुलिस जब आरोपी के घर के छत पर पहुंची तो पानी के टंकी से बदबू आ रही थी। जब पुलिस ने टंकी को खोला तो हत्या का खुलासा हुआ।
पुलिस ने बताया कि पानी की टंकी में महिला की टुकड़ों में कटी बॉडी के अलावा आरोपी के घर से नकली नोटों का बंडल और नोट गिनने वाली मशीन की भी बरामदगी की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पवन ठाकुर और सीता की शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिसमें बेटी पांच साल की जबकि बेटा तीन साल का है।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को दी ये जानकारी
पूछताछ में आरोपी पवन ठाकुर ने बताया कि वह किराए के मकान में पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रहता था। उसे अपनी पत्नी की चरित्र पर शक था जिसके कारण उसने 5 जनवरी को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दोनों बच्चों को उसने अपने माता-पिता के पास तखतपुर में छोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines