हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा; कार और सब्जियों से भरी पिकअप में भिड़ंत; 3 की मौत

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कार और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायलों को पास के स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

ये हादसा जिले के प्रतापपुर थाना इलाके के अंबिकापुर मार्ग पर गोटगांवा में हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग कार में सवार थे। जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक वाड्रफनगर के रहने वाले थे। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola