Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को दुर्ग पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम से सभा को संबोधित करते हुए, छत्तीसगढ़ में BJP और केंद्र में मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि 2023 में भाजपा छत्तीसगढ़ में वापसी करेगी।
कोई मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता
अमित शाह ने कहा कि विपक्ष भी मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। 9 साल पहले पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने भारत की भूमि पर घुसपैठ कर हमारे जवानों को मार डाला, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार चुप रही। मोदी के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान ने भी ऐसा ही करने की कोशिश की और 10 दिन के अंदर हमने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।
9 साल के अंदर देश को सुरक्षित करने का काम किया
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- 9 साल के अंदर देश को सुरक्षित करने का काम किया है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल… भारत गौरव, गरीब कल्याण और भारत के उत्कर्ष के 9 साल हैं। सोनिया-मनमोहन की सरकार 10 साल चली। इन 10 वर्षों में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था। मोदी जी ने 9 वर्ष के शासन के दौरान इतनी पारदर्शी सरकार चलाई कि विपक्ष भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।
धारा 370 को लेकर क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, 5 अगस्त 2014 को धारा 370 को हटाया कांग्रेस कह रही थी मत हटाओ। कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन हकीकत ये रही की वहां एक कंकड़ तक नहीं चला। पीएम मोदी ने 9 साल में हर गरीब के बिजली शौचालय गैस 5 किलो अनाज मुफ्त दिया। और कोरोना के टीके मुफ्त में लगाए।
संबोधन से पहले अमित शाह भिलाई में उषा बारले के घर पहुंचे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और सांसद विजय बघेल भी मौजूद हैं। अमित शाह के दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि राम के ननिहाल में उनका स्वागत है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि रामायण और राम की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines