High Court Cancels Reservation In Promotion: प्रमोशन में आरक्षण केस में बड़ा अपडेट आया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा फैसला सुनाते हुए 2019 के राज्य सरकार के आदेश को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले अदालत द्वारा इस पर रोक लगा दी गई थी। जानें क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि पूरे मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और एनके चंद्रवंशी की डबल बेंच ने की। बेंच ने फैसला सुनाते हुए याचिका निराकृत कर दी है। याचिकाकर्ता संतोष कुमार के वकील योगेश्वर शर्मा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ हाईकोट द्वारा अपने फैसले में कहा गया कि पूर्ववर्ती सरकार ने आदेश को लागू करने में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के निर्देशों का पालन नहीं किया था। इसमें कहा गया कि प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए हर डिपार्टमेंट से जातिगत डाटा इकठ्ठा कर सिर्फ जिन्हें जरूरत है उन्हीं SC/ST कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना चाहिए। जबकि, डाटा कलेक्ट करने का काम पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया था।
इस केस पर कुछ दिनों पहले कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा आरक्षण पर लगी रोक के आदेश में संशोधन या फिर उसे रद्द करने की मांग खारिज की थी।
पूरा मामला क्या है?
दरअसल, राज्य सरकार द्वारा 22 अक्टूबर, 2019 को प्रदेश में प्रमोशन पर आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके अंतर्गत पहली से चौथी श्रेणी वाले कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने की बात कही गई थी। इसमें अनुसूचित जाति को 13 परसेंट जबकि अनुसूचित जन जाति के लिए 32 परसेंट आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
नोटिफिकेशन में यह साफ किया गया था कि यह आरक्षण पहली केटेगरी के पदों से प्रथम श्रेणी के हायर पे स्केल के पदों पर प्रमोट होने, सेकंड केटेगरी के पदों से पहली केटेगरी के पदों पर प्रमोशन और तीसरी केटेगरी के पदों पर प्रमोशन होने पर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘जंग निर्णायक मोड़ पर, जारी रहेगा सफाया’…कांकेर ENCOUNTER पर बस्तर IG की नक्सलियों को दो टूक
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines