रायपुर: आजादी के अमृत महोत्सव और भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में ‘हर शिखर तिरंगा’ सभी राज्यों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने की एक मुहिम कर्नल रणवीर सिंह जामवाल के नेतृत्व में चल रही है। इसी मुहिम के तहत बलरामपुर जिले के सामरी में स्थित छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर तिरंगा फहराया गया।
सभी राज्यों के सबसे ऊंचे शिखर पर तिरंगा फहराने के बाद पूरा होगा मिशन
हर शिखर तिरंगा अभियान के तहत नीमास यानी नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स और साहसी खेल की टीम ने तिरंगा फहराया। नीमास की टीम ने 1,225 मीटर की ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है। छत्तीसगढ़ की गौरलाटा की चोटी पर तिरंगा फहराते ही टीम ने अब तक 24 राज्यों की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा लिया है। यह मिशन सभी 28 राज्यों के सबसे ऊंचे शिखर पर तिरंगा फहराने के बाद पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के जरिए, पशुधन के सेहत का ध्यान रख रही छत्तीसगढ़ सरकार
माउंट एवरेस्ट को 3 बार फतह करने वाले कर्नल रणवीर सिंह जामवाल फिलहाल राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान में मुख्य निदेशक हैं। इसके साथ ही उन्होंने विश्व के सातों महाद्वीपों के शिखर पर तिरंगा फहराया है। उन्होंने 50 से ज्यादा पर्वतारोहण अभियानों को अंजाम दिया है और इन्हीं साहसिक कार्यों के लिए उन्हें भारत सरकार ने सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल दो बार तथा तेनजिन नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।
पुलिस-प्रशासन ने किया सहयोग
टीम के 9 सदस्यों के अलावा इस मिशन में छत्तीसगढ़ के 50 से ज्यादा स्थानीय निवासियों ने भी गौरलाटा चोटी पर तिरंगा फहराने में भाग लिया। इस मिशन को सफल बनाने में CRPF और स्थानीय पुलिस ने योगदान दिया। ‘हर शिखर तिरंगा’ टीम सहित सुरक्षा कर्मियों का स्वागत करते हुए उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से कुसमी SDM चेतन साहू और कुसमी जनपद पंचायत CEO डॉ अभिषेक पांडेय ने की।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
10 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines