रायपुर: छत्तीसगढ़ में 17 जुलाई से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। जिसमें 16 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री इस दिन छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का शुभारंभ रायपुर जिले के ग्राम नवागांव में करेंगे। वहां आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
छत्तीसगढ़ के पारंम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय और एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद और कुश्ती शामिल हैं। जोन स्तर पर 26 जुलाई से 31 जुलाई तक, विकासखण्ड-नगरीय स्तर पर 07 अगस्त से 21 अगस्त तक, संभाग स्तर पर 10 सितम्बर से 20 सितम्बर तक और राज्य स्तर पर 25 सितम्बर से 27 सितम्बर तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के उपरांत विजेता प्रतिभागी-दलों को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के अंतिम दिवस के अवसर पर पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा। जिसमें विकासखण्ड-नगरीय निकाय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी-दलों को 1000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी-दलों को 750 रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी-दलों को 500 रुपए, जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी-दलों को 2000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी-दलों को 1500 रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी-दलों को 1000 रुपए प्रदान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines