Contract Workers Strike: छत्तीसगढ़ के 45 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। नवा रायपुर में नियमितिकरण की मांग को लेकर पिछले 22 दिनों से संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। अब सरकार ने तीन दिन के भीतर कर्मचारियों को काम पर लौटने का आदेश जारी किया है।सभी कर्मचारियों पर सरकार ने कार्रवाई का ऐलान कर दिया है।
एस्मा के तहत कार्रवाई होगी
छत्तीसगढ़ शासन ने हड़ताल पर गए कर्मचारी और अधिकारी को 3 दिन के भीतर काम पर लौटने का आदेश जारी किया है। हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटने से उनके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई होगी। राज्य सरकार द्वारा संविदा पर कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारियों की मांगों के संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार कर वेतन वृद्धि की घोषणा की गई है। वेतन वृद्धि के बाद भी संविदा अधिकारी और कर्मचारी की ओर से अपने कार्यों पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। ये छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 की कंडिका 15 (1) के अनुसार आवरण नियम 1965 का उल्लंघन है।
एस्मा (छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979) की धारा-4 की उपधारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदस्त शक्तियों को प्रयोग में लाते कार्रवाई होगी। संविदा कर्मचारी और अधिकारी बुधवार को संवाद रैली करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दंडवत प्रणाम कर जन घोषणा पत्र पर किए गए वादे संविदा नियमितीकरण की मांग को पूरा करने की अपील करेंगे।
ये भी देखें: Congress भवन में हुई अहम बैठक…प्रदेश प्रभारी Kumari Shelja से मिले नेता और कार्यकर्ता
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines