Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द ही एक खुशखबरी मिलने वाली है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की दो नदियों को जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। बताया गया है कि संबंधित विभाग की ओर से इस योजना के लिए करीब 115 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है। अब इस योजना को सिर्फ सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है।
छत्तीसगढ़ से निकलती है केवई नदी
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में केवई और हसदेव नदी बहती हैं। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि केवई नदी छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ विकासखंड के गांव बैरागी के पहाड़ी इलाकों से निकलती है और मध्य प्रदेश की ओर बहती है। छत्तीसगढ़ में इसका प्रवाह करीब 39 किमी का है। इस नदी में पानी बारह महीने एक जैसा रहता है। अभी तक छत्तीसगढ़ इस पानी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था।
इस क्षेत्र को होगा फायदा
सरकार की योजना है कि केवई नदी को हसदेव नदी से जोड़ा जाएगा। इसके बाद मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के अलावा तीन अन्य नगर पंचायतों को अगले 40 साल तक निर्वाध रूप से पानी मिलेगा। इतना ही नहीं क्षेत्र की 500 हेक्टेयर खेती जमीन को भी भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केवई नदी को गांव ताराबहरा के पास हसिया नदी के कैचमेंट एरिया के गांव रतौरा में जोड़ा जाना है। इसके बाद हासिया नदी को भी भरपूर पानी मिलेगा।
काफी पहले बना नदियों को जोड़ने का प्रोजेक्ट
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ए टोप्पो ने बताया पूर्व में नदियों को जोड़ने के लिए तत्कालीन कलेक्टर ने एक प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसके बाद एक टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया था। प्रोजेक्ट की लागत ज्यादा होने और वन्य क्षेत्र के कारण प्रोजेक्ट अटक गया। बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट के बाद हसिया नदी भी गर्मी में कलकल बहेगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines