Chhattisgarh Govt 3 New Public Holidays for Employees: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 3 नए पब्लिक हॉलीडे मिलेंगे। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर, अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं में काम करने वालों के लिए 3 नई छुट्टियों का ऐलान किया है। इसको लेकर विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है। विभाग के ये आदेश स्थानीय बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।
इन त्योहारों पर रहेगी छुट्टी
विभाग के आदेश के तहत 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 30 सितंबर को महाअष्टमी और 21 अक्टूबर को दिवाली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा, विभाग ने नगरीय निकाय 2025 के तहत वोटिंग के दिन 11 फरवरी 2025 को राजनांदगांव और बलरामपुर में पब्लिक हॉलीडे और नॉर्मल हॉलीडे घोषित किया है।
वोटिंग डे की छुट्टी
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 3 चरणों में मतदान होगा। इसके लिए वोटिंग डे के मौके पर 17 और 20 फरवरी 2025 को पब्लिक हॉलीडे घोषित किया गया है। हालांकि, तीसरे चरण का चुनाव 23 फरवरी 2025 को रविवार को पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: गोद में बैठी थी रशियन और हो गया हादसा; आधी रात को रायपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा
इन जिलों में रहेगी छुट्टी
दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने साल 2025 में जिले में 3 छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। इनमें गणेश चतुर्थी (27 अगस्त), दशहरा (30 सितंबर) और भाई दूज (23 अक्टूबर) का त्योहार शामिल है। वहीं दंतेवाड़ा जिले में भी अवकाश घोषित किया गया है, जिसके अनुसार 12 मार्च को फागुन मेला (मड़ई), 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी तथा 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) पर जिले में छुट्टी रहेगी। हालांकि, कोषालय और उपकोषालय इन दिनों बाकी दिनों की तरह ही खुले रहेंगे।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
7 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines