Chhattisgarh: विशेष पिछड़ी जनजातियों के 24 लोगों को मिली CM भगेल की सौगात, नौकरी देकर बदली दी तकदीर
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

गौरव जैन, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर जिले के विशेष पिछड़ी जनजातियों के 24 लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्ट्रेट के अरपासभा कक्ष में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस मौके पर डीएफओ सत्यदेव शर्मा, अपर कलेक्टर बीसी एक्का, परियोजना निदेशक डीआरडीए आर के खूंटे, जिला शिक्षा अधिकारी एनके चंद्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. ललित शुक्ला सहित जिला अधिकारी थे।
जिले के विशेष पिछ़डी जनजातियों के शिक्षित युवाओं को नियुक्ति देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा 24 लोगों को भृत्य के पद वेतनमान 4750-7440 (ग्रेड पे 1300) पे मेट्रिक्स लेवल -1 पर प्रतिमाह एवं शासन द्वारा देय महंगाई भत्ते पर अस्थाई रूप से सीधी भर्ती में नियुक्ति प्रदान की गई है।
नियुक्ति आदेश के तहत राजकुमार बैगा को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमाडांड, कु. सरिता बैगा को शास. हाई स्कूल अमारू, संतोष कुमार बैगा को शास. उच्च. मा. वि. खोडरी, कु. रामबाई बैगा को शास. हाई स्कूल कुदरी, कु. पूर्णिमा कोरवा को शास. उच्च. मा. वि. बंशीताल, रजपाल बैगा को शास उच्च मा. वि. बस्ती।
राजेश कुमार बैगा को शास उच्च. मा. वि. केवची, संतोष को शास. उच्च. मा. वि. बगरार, आयुष्मान सिंह को शास. कन्या उच्च. मा. वि. मरवाही, स्मृति बैगा को शास. कन्या उच्च. मा. वि. पेण्ड्रा और कु. सुशीला बैगा को शास उच्च मा. वि. टीकरकला गौरेला में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह दुर्गेश प्रसाद को शास. हाई. स्कूल लरकेली, सत्यनारायण बैगा को शास. उच्च. मा. वि. गुरुकुल गौरेला, उमेश कुमार को शास उच्च मा. वि. आमाडाड, कु. मार्तेश्वरी को शास. कन्या उच्च. मा. वि. मरवाही, अनीता बाई को शास. उच्च. मा. वि. धनौली, सेम सिंह को शास. हाई स्कूल साल्कोटा।
सम्मत लाल को शास. हाई. स्कूल धोबहर, तिहारू राम बैगा को शास. उच्च मा. वि. कोडगार, बृजकुमार बैगा को शास. हाई स्कूल नवागांव, जवाहर बैगा को शास. उच्च. मा. वि. जोगीसार, चरण सिंह को शास. हाई स्कूल बरौर, प्रदीप कुमार को शास. उच्च. मा. वि. नेवसा एवं कृष्ण कुमार को शास. उच्च. मा. वि. कोरजा में पदस्थ किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: