गरियाबंद: छत्तीसगढ़ सरकार का मितानिनों के हित में अहम निर्णय, प्रतिमाह 2200 रूपए मिलेगा मानदेय

CM Baghel

CM Baghel

गरियाबंद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाले मितानिनों के हित में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस संबंध में शासन से जारी आदेश के तहत मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण योजना के अंतर्गत 2200 रुपए की राशि एक अप्रैल 2023 से प्रतिमाह मानदेय में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

कलेक्टर ने कॉपी भेंट करते हुए बधाई दी

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जिले के मितानिनों को आदेश की कॉपी भेंट करते हुए बधाई दी। उन्होंने मितानिनों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा मितानिनों के हित में सराहनीय निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ने मेहनत, लगन, निष्ठा और सेवा भाव से निरंतर कार्य करने के लिए मितानिनों को प्रोत्साहित किया। मितानिनों ने भी राज्य सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि के फैसले पर खुशी जताते हुए सरकार का आभार जताया। इस दौरान मितानिन रानू यादव, अंजना साव, नीरो पटेल, अन्नपूर्णा मानिकपुरी, रमशीला ध्रुव, रूखमणी पटेल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. उरांव उपस्थित रहें।

मितानिन ने की खुशी जाहिर

गरियाबंद की मितानिन थनेश्वरी नागेश ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि सरकार के इस फ़ैसले से हमें बेहद प्रसन्नता है। 22 सौ रूपये मानदेय से हमें काम के लिए संबल मिला है। इस पहल के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह मितानिन किरण सिंह ठाकुर ने मानदेय वृद्धि पर कहा कि सरकार का यह फ़ैसला हमारे हित में है। उन्होंने इस फ़ैसले के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ